samacharvideo: देश में इस वक़्त पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे है, जिसमे से उत्तरप्रदेश चुनाव के दो चरण अभी बाकी है। ऐसी स्थिति में सभी दल और नेता 11 मार्च के इंतज़ार में बैठे है। दरअसल, 11 मार्च को सभी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने है। इससे पहले कई नेता अपने आने हिसाब से दावा कर रहे है कि, कौन सी पार्टी कीजीत होगी। वहीँ ये नेता अपने दावों को मजबूती से जनता के सामने भी रख रहे है।
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने दावा करते हुए कहा है कि, पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारेगी। यूपी में भाजपा के खिलाफ सीएम अखिलेश यादव व काग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में लहर है। बुलो के कहा कि, लोकसभा चुनाव में मोदी ने देश की जनता को गिमराः करके वोट तो लिए पर अपने वादे पुरे नही किये। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है। 1.25 लाख करोड़ का विशेष पैकेज नहीं दिया गया है।
सांसद बुलो मंडल ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मोदी के हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, की घोषणा पूरी नहीं हुई है। काला धन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नकली नोट को खत्म करेंगे आदि घोषणाएं धरी की धरी रह गईं। नोटबंदी के कारण कारण 22 करोड़ लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं।