samacharvideo: देश में सभी ओर चुनावी सरगर्मी का माहौल है। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे है जिसमे से पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में वोटिंग हुई और अब यूपी में चुनाव जारी है। यूपी में चुनाव के दो चरण पुरे हो गए है। पुरे दल तीसरे चरण में अपनी जोर आजमाइश कर रहे है तो वहीँ भाजपा के लिए ओडिशा से ख़ुशी की लहर आयी है जिससे अब भाजपा up में नए जोश से तीसरे चरण की लड़ाई लड़ेगी।
ओडिशा में पंचायत चुनाव चल रहे है। ये चुनाव पांच चरणों में होने थे। दो चरणों के चुनाव हो चुके है। जिसमे भाजपा के लिए ख़ुशी से नाचने वाले नतीजे आये है। ओडिशा में चल रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए बीते सोमवार को 188 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। इनमें से 71 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली. हालांकि ओडिशा के मुख्य पार्टी बीजू जनता दल ने सबसे ज्यादा 103 सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस के खाते में महज 11 सीटें ही आईं।
बात दूसरे चरण की करे तो, 174 जिला परिषद की सीटों पर हुए चुनाव में से बीजेपी ने 52 सीटें जीतीं हैं, जबकि बीजू जनता दल (बीजेडी) ने 76 और कांग्रेस ने 15 सीटों पर विजय हासिल की है।