samacharvideo: रिलायंस जियो की मुफ्त सर्विस का मजा लेने के लिए आपको 31 मार्च से पहले ‘जियो प्राइम मेम्बरशिप’ लेना होगा। इसके लिये आपको अपने जियो नंबर पर 99 रूपए का एक रिचार्ज करवाना होगा। पर क्या आप जानते है, आपको मुफ्त में ‘जियो प्राइम मेम्बरशिप’ मिल सकती है। मतलब आप इस सर्विस का मजा फ्री में ले सकते है। जी हां… ये मुमकिन है। आइये जानते है, किस तरह आपको मुफ्त में मिल सकती है जियो प्राइम मेम्बरशिप।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो का मुफ्त ‘हैप्पी न्यू ईयर ऑफर’ 31 मार्च को ख़त्म हो रहा है, जिसके बाद आपको जियो की मुफ्त सर्विस का मजा लेने के लिए जियो का प्राइम मेंबर बनना होगा। इसके लिए आपको 99 रूपए का रेचटगे करना होगा, वो भी 31 मार्च से पहले, यदि आप ऐसा नही करते है तो आप जियो से हमेशा के लिए अपना नाता तोड़ बैठेंगे। पर चिंता मत कीजिये, आपको जियो का प्राइम मेंबर बनने के लिए 99 रूपए भी खर्च नही करने होंगे।
दरअसल, आप यदि जियो मनी वॉलेट ऐप्प से जियो प्राइम मेम्बरशिप के लिए 99 रूपए का रिचार्ज करते है तो आपको 50 रूपए कैशबैक मिलेगा। इसके बाद आप यदि 303 या उससे अधिक का अनलिमिटेड इंटरनेट प्लान जियो से लेते है तो उसमें भी आपको 50 रूपए कैशबैक मिलेगा। इस तरह आपके पास 100 रूपए जमा हो जाएंगे। जिससे सीधे तौर पर आपको जियो प्राइम मेम्बरशिप मुफ्त में मिल जायेगी।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में जियो मनी वॉलेट एप्प इंस्टाल करना होगा, इसके बाद उसी से जियो प्राइम मेम्बरशिप का 99 रूपए का रिचार्ज और अनलिमिटेड इंटरनेट का 303 का रिचार्ज करना होगा।