samacharvideo: आम आदमी लगातार महंगाई के बोझ के तले दबते जा रहा है। हर चीज़ के दाम बढ़ते जा रहे है। इसी श्रेणी में अब आम जनता को एक और झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम बढ़ने की वजह से सभी कंपनियों ने भी दाम बढ़ा दिये है।
लीक हुई बड़ी खबर, BJP जीती चुनाव तो ये बनेंगे मुख्यमंत्री !
गैस सिलेंडर के दाम में 86 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है।यह बढ़ोतरी बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर की गयी है। अब सिलेंडर के दाम बढ़कर 737.50 रुपये हो गए है। आपको बता दे की बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर उन लोगों को लेना होता है जिन्होंने गैस-सब्सिडी छोड़ दी है या फिर जिनका 14.2 किलो के सब्सिडी शुदा 12 सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने यह जानकारी दी है।
गौरतलब है कि, सितंबर 2016 में दिल्ली में बिना-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 466.50 रुपये का था। उसके बाद से छह किस्तों में यह 271 रुपये यानी 58 प्रतिशत महंगा हो चुका है। यह सब कुछ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से हुआ है। यह दाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर 2016 से लगातार बढ़ रहे है।
Hindi news, political news, stories, hindi stories, samacharvideo, trending news