samacharvideo: भारत की चर्चाएं पुरे विश्व में आजकल होती ही रहती है। कभी गांधी के कारण, तो कभी मोदी के कारण…! कभी-कभी भारत-पाक संबंधों के कारण भी। ऐसे अनेकों कारण बन गए है, जिससे पूरा विश्व भारत को याद करते रहता है। बात खेल कि की जाये तो भारत अक्सर सुर्खियां में बना रहता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ बड़ा हुआ है।
भारत की जूनियर हॉकी टीम ने सारे विश्व की टीमों को मात देते हुए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
कुछ चमचमाते बिंदु:
- फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया !
- भारत की ओर से पहला गोल 8वे मिनट में गुरजंत सिंह ने किया।
- दूसरा गोल 22वें मिनट में सिमरनजित सिंह ने किया।
- 15 साल बाद भारत यह खिताब हासिल करने में सफल रहा।
- जूनियर हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह है।
- यह फाइनल मैच लखनऊ के मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ़ स्टेडियम में खेला गया।
(इसी तरह की अन्य बड़ी खबरों के लिए आप samacharvideo से facebook और twitter पर भी जुड़ सकते है)