samacharvideo: राहुल-अखिलेश की जोड़ी को बड़ा झटका लगा है। ये जोड़ी मोदी के गढ़ बनारस में 11 फरवरी को रोड शो करने वाली थी, पर इस जोड़ी की योजना पर पानी फिर गया है। अब राहुल-अखिलेश बनारस में रोड शो नही कर पाएंगे।
दरअसल इस रोड शो पर प्रशासन ने रोक लगायी है। दोबारा कोशिश करने पर भी प्रशासन ने इस रोड शो की मंजूरी नही दी है। प्रशासन के अनुसार बनारस में इस दिन और अगले दिन बनारस में बड़े कार्यक्रम होते हैं जिसकी वजह से काफी भीड़ होती है। इससे पहले भीड़ के चलते इस दौरान हादसा भी हो चुका है। इसलिए प्रशासन ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का रोड शो टालने के लिए कहा।
आप को याद दिला दे की यूपी में पहले चरण की वोटिंग भी होनी हैं साथ ही रविदास जयंती भी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान रखते प्रशासन ने रोड शो रद्द कर दिया। अब यह रोड शो 17 या 18 फरवरी को हो सकता है।
गौरतलब है कि वाराणसी को PM NARENDRA MODI का गढ़ माना जाता है। यहाँ की कुल 8 विधानसभा सीटों में से फिलहाल 3 पर भाजपा का कब्जा है, बसपा और सपा के पास दो दो सीटे है तो वहीँ कांग्रेस के पाले में एक सीट। ऐसी स्थिति में सभी की नजर बनारस पर टिकी हुई है।