samacharvideo: उत्तरप्रदेश में योगी अआदित्यनाथ की सरकार के आने के बाद से ही कई तरह के बड़े बदलाव प्रदेश भर में किये गए है, जिसमे अवैध तरीके से पशुओं की हत्या पर भी रोक लगायी जाना भी है।
समाजवादी पार्टी के सांसद और दिग्गज नेता आजम खान ने इस सन्दर्भ में अपनी बात रखते हुए कहा कि, पशुओं का वध बंद होना चाहिए, पुरे प्रदेश में एक कानून होना चाहिए। जिसके बाद कोई कानून वैध या अवैध जैसा न रहे। उन्होंने कहा कि ‘केरल, त्रिपुरा, मेघालया, गोवा, बंगाल आदि राज्यों में भी वध नहीं होना चाहिए। अगर देश एक है तो कानून भी एक होना चाहिए।’
वहीँ सवालिया अंदाज में आजम खान ने कहा कि ,’यह वैध या अवैध क्या होता है ? जब कोई जानवर बाज़ार में कटे तो वह अवैध और किसी लाइसेंस वाली जगह पर कटे तो वैध ! यह वैध-अवैध कत्लखानों की बात समझ में नहीं आ रही।
आजम ने पशु हत्या पर यह भी कहा कि ‘असलियत में पशुओं की हत्या पूरी तरह रुकनी चाहिए, यही नही हत्या भी रुकनी चाहिए। न तो पशुओं की हत्या हो न इंसानों की।