samacharvideo: ए आर रहमान, नाम तो सुना ही होगा आपने ? हां वही बन्दा जिसने 2009 में ऑस्कर पर अपना हक जमाया था। तो क्या..…? अरे भई, वो फिर से ऑस्कर लेने जा रहा है। तैयारी भी पूरी हो गयी है।
हां, आपने सही सुना। मशहूर संगीतकार ए आर रहमान को फिर से ऑस्कर मिल सकता है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने उन्हें उनके काम को लेकर नामांकन के लिए चुना है। खैर, इनमें से अंतिम और चयनित नामों की घोषणा 24 जनवरी को होगी, जो चुने जाएंगे, उन्हें 26 फरवरी को ऑस्कर अवार्ड मिलेगा।
इस गाने के लिए मिली जगह:
पेले: द बर्थ ऑफ ए लीजेंड नामक गाने में शानदार प्रदर्शन के लिए रहमान को ऑस्कर मिल सकता है।
आप गाना यहाँ से भी देख सकते है…
आपको बता दे की इससे पहले भी ए आर रहमान को सन 2009 में स्लमडॉग मिलेनियर के लिए ऑस्कर मिल चुका है।