samacharvideo: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 को कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में हर दल पूरे दमखम से मैदान में उतर चुका है और चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुड़ चुका है भाजपा भी मैदान में अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में कूद चुका है और अपनी सबसे ताकतवर शक्ति स्टार प्रचारक की सूची भी जारी करती है इस सूची में राष्ट्रीय स्तर के 40 नेता शामिल किए गए हैं जो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को जीत दिलाने के लिए हर तरह की जिम्मेदारी और कोशिश में जुटे रहेंगे।
भाजपा की ओर से जारी की गई 40 लोगों की इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ और पुराने नेताओं को दरकिनार किया गया है भाजपा के सबसे पुराने नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी इस सूची से नदारद है इन नेताओं के साथ-साथ सुषमा स्वराज और वरुण गांधी भी स्टार प्रचारक के तौर पर यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार करते नहीं दिख सकेंगे। वही इस सूची में दूसरे दल से आये नेताओं को तक शामिल किया गया है।
ये होंगे UP चुनाव के स्टार प्रचारक:
- नरेंद्र मोदी
- अमित शाह
- राजनाथ सिंह
- नितिन गडकरी
- अरुण जेटली
- वैंकया नायडू
- रामलाल
- स्मृति ईरानी
- ओम माथुर
- केशव प्रसाद मौर्य
- कलराज मिश्र
- उमा भारती
- शिवराज चौहान
- वसुंधरा राजे सिंधिया
- पीयूष गोयल
- महेश शर्मा
- योगी आदित्यनाथ
- संजीव बलियान
- राम विलास पासवान
- मुख्तार अब्बास नकवी
- हेमा मालिनी
- वीके सिंह,
- साध्वी निरंजन ज्योति,
- संतोष गंगवार,
- शिवप्रकाश,
- सुनील बंसल ,
- राजबीर सिंह,
- कौशल किशोर,
- मनोज तिवारी,
- स्वामी प्रसाद मौर्य,
- एसपी सिंह बघेल,
- रामशंकर कठेरिया,
- रविकांत गर्ग,
- हुकुम सिंह,
- भूपेंद्र सिंह,
- बीएल वर्मा,
- मेनका गांधी,
- नरेंद्र कश्यप,
- अवतार सिंह भड़ाना,
- लोकेश प्रजापति।