samacharvideo: नोटबंदी के बाद आपने पहली बार 2000 रूपए का नया नोट देखा होगा, साथ ही 500 का नया रूप आपकी जेब में आ गया होगा। यही नही, 1000 रूपए के नोट से आप अपना नाता तक तोड़ चुके है। पर अब RBI नोट के सिलसिले में नया कारनामा करने जा रही है।
दरसअल, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रूपए 200 का नया नोट लाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में RBI ने 200 के नोट की छपाई की मंजूरी भी दे दी है। यह नया नोट ख़ास फ़ीचर्स से लैश होगा, जिसकी नकल करना नामुमकिन होगा।
नए नोटों की छपाई को लेकर अधिकारियों ने कहा कि, ‘देश में उच्चल मूल्य के करेंसी नोटों के डिजाइन में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1000 रुपए का नोट सन 2000 में आया था और उसके बाद नोट में कोई प्रमुख बदलाव नहीं किया गया। इससे पहले 1987 में 500 रुपए के नोट में 10 साल पहले कुछ बदलाव किए गए थे।