- फिल्म: कमांडो 2
- स्टारकास्ट: विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, ईशा गुप्ता
- डायरेक्टर: देवेन भोजानी
- प्रोड्यूसर: विपुल अमृतलाल शाह
- लेखक: रितेश शाह, सुरेश नायर (कहानी)
- रेटिंग : ★★☆☆☆ (2/5 स्टार)
Story: कहानी में कैप्टन करनवीर सिंह डोगर (विद्युत) एक स्पेशल सेल का हिस्सा है जो PMO का काला धन लाने के लिए मलेशिया जाते है। इस टीम में चार लोग होते है। जो भारत का मोस्ट वांटेड एजेंट विक्की चड्ढा और उसकी पत्नी मारिया (ईशा गुप्ता) को लाने जाते है, जो की मलेशिया में पुलिस की गिरफ्त में है। पर मलेशिया पहुचने के बाद ही कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ जाता है, और कहानी इसी तरह आगे बढ़ती है।
Plus Point: कहानी में आपको विद्युत का एक्शन और अंदाज बांधे रखता है, तो वही उनकी बॉडी आपका दिल जीत लेगी। कहानी में विद्युत का शानदार एक्शन, डॉयलोग बहुत अच्छे है। दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले एक्शन में विद्युत आपको जरूर भा जाएंगे। हर राम हरे कृषणा गाना इस फिल्म की सबसे मजबूत कड़ियों में से एक है। डायरेक्शन की बात करे तो देवेन भोजानी ने अच्छा काम किया है।
Wrong side: पूरी कहानी और कलाकारों में विद्युत की एक्टिंग और एक्शन को छोड़ दे तो सब कुछ बकवास नजर आता है। फस्ट हाफ में थोड़ा मजा आएगा, पर सेकंड हाफ में आप जरूर सो जाएंगे। डॉयलोग की बात करे तो इन पर एक्सपेरिमेंट जरूर किया गया है, पर कामयाबी नही मिली है। नरेशन में भी आपको वो मजा नही आएगा जो आना चाहिए। अदा शर्मा इस फिल्म में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है, पर वे सेल्फी लेने और मैक अप करने के अलावा कुछ खास नही कर पायी। और हां, जब भी अदा शर्मा अपना मुंह खोलती है तो सब ख़राब कर देती है।
बात ईशा गुप्ता की करे तो वो बस अपने फिटिंग गाउन से ही आपको आकर्षित कर सकती है, बाकी तो आप समझ ही जाइये। हरे राम हरे कृषणा गाने के अलावा हर गाना आपको एक एक बेहतरीन बोरियत का एहसास करा सकता है।
ओवरऑल बात की जाए तो, यदि आपको विद्युत का एक्शन देखना है और आप उनके फैन हो तो कंमांडो 2 देखने जा सकते है। और नही तो आपके लिए घर पर एक बेहतरीन नींद का आनंद लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।