samacharvideo: उत्तर प्रदेश चुनाव 2017 के भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है यह घोषणा पत्र लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जारी किया गया इस मौके पर उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
लोक कल्याण संकल्प पत्र इस घोषणा पत्र का नाम रखा इस घोषणापत्र में अमित शाह और भाजपा ने हर मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए हर मुद्दे के लिए विशेष वादे किए हैं वहीं अनेक योजनाओं का पिटारा भी खोला है। इस घोषणापत्र में आज एक ज्वलंत मुद्दों को भी शामिल किया गया है जिसमें राम मंदिर ट्रिपल तलाक जैसे बड़े मुद्दे भी रखे गए हैं।
आइए जानते हैं भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव 2017 के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र की खास और बड़ी बातें:
- संवैधानिक तरीके से जल्द से जल्द राम मंदिर बनाने की कोशिश।
- त्रिपल तलाक पर रायसुमारी के बाद बड़ा एक्शन।
- हर वर्ग लड़कों को 12वी तक मुफ्त शिक्षा
- सभी क्षेत्रों में निष्पक्ष नियुक्ति।
- डायल 100 की सेवा को और बेहतर और मजबूत।
- हर गावों तक 24 घण्टे बिजली।
- हर वर्ग के युवाओं को लैपटॉप के साथ 1 साल तक 1gb डाटा मुफ्त।
- हर घर तक पाइपलाइन से स्वच्छ जल।
- सभी घरों में शौचालय, LPG कनेक्शन।
- गावों से शहरो तक मिनी बस सेवा।
- 4 गाँव के बीच में चंद्रशेखर आजाद सचिवालय।
- गरीबों को 100 यूनिट बिजली तक 3 रुपये प्रति यूनिट।
- 45 दिनों में अपराधियों को जेल।
- मेट्रो सेवा
- हवाई कनेक्टिविटी में सुधार, साथ ही नए एयरपोर्ट।
- बुंदेलखंड विकास बोर्ड, पूर्वांचल विकास बोर्ड।
- कानपूर, झाँसी मेरठ, गाजियाबाद में मेट्रो में सेवा।
- नॉएडा लखनऊ में मेट्रों विस्तार।
- विश्वकर्मा योजना।
- पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकाप्टर सेवा।
- हस्तशिल्पों को अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुच।
- महिला सुरक्षा के लिए 3 विशेष बटालियन।
- हर जिले में महिला 4 महिला पुलिस स्टेशन।
- विधवा पेंशन की राशि 1 हजार, साथ ही उम्र की सीमा समाप्त ।
- 108 की सेवा का विस्तार, 15 मिनट में पहुचेगी।
- 26 नए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल।
- 6 नए AIIMS
- 10 नई university
- लड़कियों को gradustion तक मदद।
- वर्ग 3, वर्ग 4 के सभी खाली पद 90 दिनों में भरेंगे, साथ ही इसके लिए इंटरव्यू भी नही होगा।
- 3 महीनों में हर शिक्षा मित्र के मुद्दे को हल।
- पुलिस भर्ती में पारदर्शिता।
- मजदूरों को 2 लाख का बीमा।
- भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विशेष टास्क फाॅर्स।
- गन्ना किसानों को 120 दिन में भुगतान।
- किसानों को फसल पर शत प्रतिशत बीमा।
- 150 करोड़ फण्ड से डेरी विकास।
- एंटी भू माफ़िया टास्क फाॅर्स।
- फ़सली लोन पर ब्याज नही।
- FIR बिना भेदवाद के दर्ज।
- मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फण्ड, 120 हजार करोड़।